Loading Now
×

कैमूर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में कैमूर क्रिकेट एकेडमी विजयी

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति कैमूर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला विजन क्रिकेट एकेडमी और कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें कैमूर सी ए ने बेहद करीबी मुकाबले में विजन क्रिकेट एकेडमी को 11 रन से पराजित किया।

सुबह कैमूर सी ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए जिसमें भव्य

तिवारी ने 21 रन और निचले क्रम में आभास तिवारी ने 27 रन की तेज और महत्वपूर्ण पारी खेली विजन की ओर से दिव्यांश राज 3 विकेट और आशुतोष पाण्डेय,अभियांशू, निखिल,आनंद और अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में विजन की टीम 121 रनों के लक्ष्य को बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी व 11 रन से मैच गंवा बैठी, विजन की ओर से सर्वाधिक रन अंकित दूबे ने बनाया अंकित ने आऊट होने से पहले 39 रन बनाए अंकित के अलावा आशुतोष ने 16 रन बनाए कैमूर सी ए की ओर से आभास तिवारी ने बल्लेबाजी के गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट झटके इसके अलावा प्रिंस,सत्यम, प्रियांशु, विकास और भव्य ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

आभास तिवारी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जुनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य भानू पटेल ने प्रदान किया। इस दौरान सचिव अजय कुमार सिंह पुर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विशाल दास,एस. वी. पी. कॉलेज के खेल सचिव सुजीत सिंह ‘बिट्टू’,भरत सिंह व समीर राज ‘सोनू’ सहित कई दर्शक मौजूद रहे।

सोमवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कुदरा क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला कैमूर युथ क्रिकेट क्लब से और महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला विनर क्रिकेट क्लब से होगा

Post Comment