कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विजन और साईं भारती की शानदार जीत
कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का इक्कीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विजन क्रिकेट एकेडमी और विजन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें विजन सी ए ने विजन सी सी को आसान मैच में 53 रन से हरा दिया।

सुबह विजन सी सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन सी ए ने 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में सफल रही विजन सी ए के बल्लेबाज सिद्धार्थ ने आतिशी अर्धशतक लगाते हुए 73 रन, विकास ने 33 रन, अभिनंदन ने 32 रन अनमोल व सोहित ने 12-12 रन बनाए विजन सी सी की ओर से कृष व अयान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट और आदित्य प्रताप ने 1 विकेट प्राप्त किये।

विजन सी ए के 207 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी विजन सी सी की टीम पुरा ओवर खेलकर 6 विकेट पर 154 रन ही बना सकी जिसमें अर्सलान खान ने संघर्ष पुर्ण अर्धशतक जमाते हुए बेहतरीन 52 रन की पारी खेली वहीं सुधांशु ने 29 रन, अंशू व कृष्णा कुमार ने 15-15 रन और अयान सिंह ने 12 रन बनाए विजन सी ए की ओर से अंश अरमान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट और प्रियांशु व सिद्धार्थ 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी ए के सिद्धार्थ कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए पुर्व खिलाड़ी व सब इंस्पेक्टर अनिल दास ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु सिंह व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, वरीय खिलाड़ी रवि सिंह, जुनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य भानू पटेल सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां
में विनर क्रिकेट क्लब और साईं भारती क्रिकेट क्लब के बीच बाईसवां मैच खेला गया जिसमें साईं भारती क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 116 रन से हरा दिया,
सुबह साईं भारती सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 30 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 265 रन का विशाल स्कोर बनाई जिसमें ओम यादव ने दमदार बल्लेबाजी करते 45 गेंद में 80 रन ठोक दिए इसके अलावा अजित यादव ने 36 रन, निहाल गुप्ता ने 35 रन,राज तिवारी ने 34 और पियुष तिवारी ने 23 रन की पारी खेली, विनर की ओर से सत्यम यादव ने 2 और मंजीत व अथर्व ने 1-1 विकेट झटके।
साईं भारती सी सी टीम के 265 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए विनर सी सी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। जिसमें नीरज कुमार ने 45 रन, आदर्श पांडेय ने 30 रन,अर्श ने 14 रन और अभय कुमार ने 10 रन की पारी खेली साईं भारती यश राय, विजय कुमार व उत्कर्ष राय ने 2-2 और शाहनवाज व राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
साईं भारती सी सी के ओम यादव को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग अजय सिंह व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी,टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य श्याम सुंदर जायसवाल समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
शनिवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला कैमूर युथ क्रिकेट क्लब और एमपी कालेज स्टेडियम, मोहनियां में साईं भारती क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच होगा।



Post Comment