इंटर स्टेट अंडर-23 बालिका वनडे सीरीज में बिहार बना विजेता
नवादा : इंटर स्टेट अंडर 23 बालिका वनडे 5 दिवसीय सीरीज 2025-2026 का फाइनल मैच इंटर स्कूल ग्राउंड नारदीगंज नवादा बिहार में खेला गया। बिहार बनाम उत्तरप्रदेश के बीच खेले गए मैच में बिहार ने टास जीतकर बैटिंग का निर्णय किया।

बिहार टीम पहले बैटिंग करते हुए 92/9 25 ओवर में बनाए। ममता 25 वाॅबी 10 जया 16 शिवा 8 मुस्कान 19 प्रिया 1 रिमी 2 विनायक 9 प्रीतम 2 रन बनाए।
उत्तर प्रदेश टीम बौलिंग करते हुए नेहा 1, मनीषा 3, गुड़िया 1, नेहा साहनी 2, गुड्डी 2 विकेट प्राप्त किए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश टीम से काजल 11, नेहा 6, शिवानी 1, प्रिती 9, सत्यवती 10, अंकुश 14, साहिल 13, मनिसा 5, नेहा सहनी 13 , गुड़िया 4 गुड्डी 3 रन बनाए।बिहार टीम की ओर बौलिंग करते हुए प्रिया 2, मुस्कान 1 ममता राय 3, जया 2, विकेट प्राप्त किए।
बिहार 92/9 25 ओवर
उत्तरप्रदेश 89/9 25 ओवर
ममता राय को प्लेयर ऑफ द मैच
मुस्कान वर्मा टूर्नामेंट ऑफ सीरीज
बेस्ट बॉलर नेहा सिंह
बेस्ट फिल्डर काजल
बेस्ट कीपर जया यादव
उपविजेता टीम और विजेता टीम को ट्रॉफी, मोमेंटो
बबलू वर्मा , सुरजीत कुमार वर्मा ने प्रदान किया गया।
Share this content:



Post Comment