शानदार प्रदर्शन: 9वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने जीते 3 गोल्ड व 20 कांस्य पदक
पटना : गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में मोहाली में आयोजित 9वी राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड और 20 कांस्य पदक जीता। इसमें खगड़िया के सीनियर गतका खिलाड़ी मनीष कुमार और हर्ष कुमार ने 2 कांस्य पदक जीतकर जिले के पहले पदक विजेता खिलाड़ी बने।
राज्य गतका सचिव भोला थापा, खगड़िया गतका संघ के सचिव किशन कुमार ने बताया कि गतका मार्शल आर्ट पर आधारित भारतीय खेल है, जो पंजाब-हरियाणा से शुरू होकर पूरे भारत में फैल चुका है। साथ ही नेशनल गेम, खेलो इंडिया,स्कूली – विश्वविद्यालय खेल आदि में शामिल होने से इसका भविष्य भी उज्जवल है।

और साथ में मेडल लाव नौकरी पांव में भी शामिल है। इस उपलब्धि पर खगड़िया जिला खेल पदाधिकारी एवं खगड़िया जिला गतका के प्रकाश कुमार (अध्यक्ष), सेंगर स्पोर्ट्स अकेडमी ऑफ बिहार के निर्देशक दीपक कुमार ने बधाई दी है।

Share this content:



Post Comment