सारण जिले के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल 50-55 खिलाड़ियों ने लिया भाग
सारण: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आज राजेंद्र स्टेडियम में एक दिवसीय सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में लगभग 50–55 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिनका जिला क्रिकेट संघ में विधिवत रजिस्ट्रेशन था।

इस ट्रायल के माध्यम से राज्य स्तरीय हेमन ट्रॉफी में भाग लेने हेतु जिला टीम का चयन किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के बीच 14 फरवरी और 16 फरवरी को ट्रायल मैच राजेंद्र स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिनों खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप से सारण जिला टीम में शामिल किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर ट्रायल के दौरान सारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, कैसर अनवर, संजय कुमार सिंह उर्फ राहुल, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह तथा राजन प्रसाद यादव उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सारण जिला क्रिकेट संघ सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि चयनित टीम हेमंत ट्रॉफी में जिले का नाम रोशन करेगी



Post Comment