बांका जिले के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न, 53 खिलाड़ियों ने लिया भाग
बांका: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर किकेट खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया गया।बांका जिलान्तरगत अमरपुर प्रखंडान्तरगत महादेवपुर स्कूल मैदान पर आयोजित चयन प्रक्रिया में आज विभिन्न क्षेत्रों से 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें से 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।अब इन खिलाड़ियों को कैम्प लगाकर रनजी के पुराने खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षित कर दो से तीन मैच खेलाकर 18 खिलाड़ियों का चयन कर फिर उन्हें ट्राफी खेलने के लिए तैयार किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कन्हैया प्रसाद चौहान, पुनीत कुमार सिंह, राम कुमार जी उर्फ गोरे लाल ने सराहनीय कार्य किया।इस अवसर पर कन्हैया शर्मा, गुलशन कुमार, पवन कुमार, दशरथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के सहुलियत के लिए सभी कार्य किए जाएंगे।



Post Comment