Loading Now
×

स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 7 मार्च से

पटना: राजधानी पटना में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी 7 मार्च से किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नौबतपुर–मसौढ़ी रोड, पीटमास (पटना) स्थित मैदान में The GamePlan Co. के तत्वावधान में आयोजित होगी।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता पारंपरिक प्रारूप में रेड बॉल एवं सफेद ड्रेस में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले लीग चरण के आधार पर खेले जाएंगे तथा प्रत्येक मैच 25 ओवर का होगा। प्रतियोगिता की लाइव स्कोरिंग Cricheroes पर उपलब्ध रहेगी।

टूर्नामेंट के संरक्षक ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है

🏆 पुरस्कार एवं सम्मान

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:

🥇 विजेता टीम: ₹25,000 नगद पुरस्कार
🥈 उपविजेता टीम: ₹12,500 नगद पुरस्कार
🎖️ प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर सहित अन्य व्यक्तिगत सम्मानसाथ ही प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों के लिए नाश्ता एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

*टूर्नामेंट कमिटी*

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु कमिटी का गठन निम्नानुसार किया गया है:
अध्यक्ष: प्रभात कुमार
संरक्षक: ज्ञानेश्वर गौतम

*संपर्क जानकारी*
टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक अकादमी / स्कूल / खिलाड़ी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी हेतु नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:मो. 9939089666 , 9117916602

Post Comment