Loading Now
×

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम डी और टीम ई विजयी।

पटना : बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी और बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सैंडिस कंपाउंड मैदान, भागलपुर में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम सी को 2 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम सी ने 32.3 ओवर में 123 रन बनाए। टीम सी की ओर से कप्तान ऋषु ने 63 गेंदों में 36 रन, जिसमें 3 चौके शामिल रहे, जबकि आकृति रौशन ने 30 गेंदों में नाबाद 18 रन और साक्षी ने 15 रन बनाए।गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी की हर्षिता मिश्रा ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट, सुहानी कुमारी ने 4.3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट और नंदनी कुमारी को 2 और श्रेया साधना को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम डी और टीम ई विजयी।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला अंडर-19 टीम डी ने 24 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम डी की ओर से याशिका ने 53 गेंदों में 30 रन, कुश्मांडा मंगली ने 29 गेंदों में 27 रन और रितिका राज ने नाबाद 12 गेंदों में 24 रन बनाए। वहीं टीम सी की गेंदबाजी में मुस्कान वर्मा ने 7 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट और कप्तान ऋषु ने 6 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट तथा दिव्यांशी और नैन्सी ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

*वीडीसीएबीसीए ग्राउंड, बिदुपुर, हाजीपुर में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच को 3 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच ने 29.1 ओवर में 157 रन बनाए। टीम एच की ओर से नेहा कुमारी ने 37 गेंदों में 24 रन, रौशनी पंडित ने 43 गेंदों में 21 रन और आयुषी ने नाबाद 16 गेंदों में 14 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई की आस्था पांडेय ने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट, काजल ने 5.1 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा अनुष्का, गीतांजलि और शांभवी 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला अंडर-19 टीम ई ने 25.4 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम ई की ओर से आस्था पांडेय ने 30 गेंदों में 31 रन, अदिति रॉय ने 29 गेंदों में 25 रन, कप्तान नंदिनी यादव ने 13 गेंदों में 20 रन और अर्चना ठाकुर ने नाबाद 15 रन बनाए। वहीं टीम एच की गेंदबाजी में सौम्या अखौरी ने 7.4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट, वैष्णवी सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, रिमझिम सोनी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और चैताली संजीत ने 5 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 8 = ?