बिहार आईपीएल में अंकुश का पंजा,हिमांशु राज का तूफानी अर्धशतक, दरभंगा कैपिटल की रोमांचक जीत।
पटना। राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में खेले जा रहे बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) में आज अंडर -13 आयु वर्ग में दरभंगा कैपिटल ने राजगीर रॉयल्स को 12 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। जबकि अंडर – 17 आयु वर्ग में राजगीर रॉयल्स और चंपारण सुपर किंग के बीच खेले गए मुकाबले में चंपारण सुपर किंग ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।
वहीं अंडर -17 आयु वर्ग में गया टाइटंस ( जीटी) और मुंगेर इंडियन ( एमआई ) के बीच खेले गए मुकाबले में गया टाइटंस ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीद को कायम रखा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंगेर इंडियन के बल्लेबाजों को गया टाइटंस के तेज गेंदबाज अंकुश कुमार राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवरों में केवल 13 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया वही हिमांशु शेखर ने चार ओवर में एक मेडेन ओवर के साथ केवल 6 रन खर्च करते हुए दो बल्लेबाजों को अपनी फिरकी जाल में फंसाया रितेश और अक्षय आनंद ने एक-एक विकेट चटकाते हुए मंगेश इंडियन को 82 रनों पर ढेर कर दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शान कुमार ने 16 गेंद में चार चौके और दो गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 36 रनों की आकर्षक पारी खेलते हुए 6.1 एवं ओवरों में दो विकेट खोकर 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए विजय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूल – ( ए ) से सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीद को कायम रखा है जबकि अक्षय आनंद ने 22 रनों की उपयोगी पारी खेली और शाहिल आलम बिना कोई गेंद खेले नाबाद लौटें।
एक अन्य अंडर -17 का मुकाबला चंपारण सुपर किंग और राजगीर रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चंपारण सुपर किंग ने कप्तान हिमांशु राज की 33 गेंद पर 76 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी और आशीष के 24 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत अपने सभी विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें राजगीर रॉयल्स के गेंदबाज सनी ने तीन विकेट विराट ने दो विकेट जबकि आदर्श आयुष और प्रत्यूष ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगीर रॉयल्स के कप्तान विराट यादव ने एक छोर पर साहसिक पारी खेलते हुए 61 गेंद में 67 रन बनाए जबकि सनी ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में चंपारण सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिनव सिंह की शानदार गेंदबाजी चार ओवर में 20 रन खर्च कर चार विकेट हासिल करते हुए 6 रनों से जीत दर्ज कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया और टीम को पूल – ( बी ) ग्रुप से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कराया।
इससे पहले आज सुबह अंडर -13 आयु वर्ग में दरभंगा कैपिटल और राजगीर रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें दरभंगा कैपिटल ने 12 रन से राजगीर रॉयल्स को पराजित करने में सफलता हासिल की। इससे पहले राजगीर रॉयल्स की टीम दो मैच जीतकर सेमीफाइनल क्वालीफाई कर चुकी थी।
कल दिनांक 24 जून 2026 को अंडर – 17 आयु वर्ग का पहला मुकाबला पूल ( बी ) ग्रुप में प्रातः 7:30 बजे से किंग्स इलेवन पटना बनाम कटिहार नाइट राइडर के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा मुकाबला 11:30 से पूल ( ए ) ग्रुप में गया टाइटंस बनाम दरभंगा कैपिटल के बीच खेली जाएगी।
Share this content:



Post Comment