Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: वाईएसी सिटी और सिविल ऑडिट सेमीफाइनल में

  • अश्विनी कुमार का तूफानी शतक, सिविल ऑडिट ने जीएसी को हराया

पटना, 8 जुलाई। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में वाईएसी सिटी और सिविल ऑडिट ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वाईएसी सिटी ने खगौल सीसी को 3 और सिविल ऑडिट ने जीएसी को 5 विकेट से हराया।

श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वाईएसी सिटी ने खगौल सीसी को 3 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खगौल सीसी की टीम 30 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। रुपेश ने 34 रन बनाए। वाईएसी सिटी की ओर से मनीष कुमार, सत्यम कुमार और ओजैर ने दो-दो विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: वाईएसी सिटी और सिविल ऑडिट सेमीफाइनल में

जवाब में वाईएसी सिटी ने 17.3 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन बनाकर जीत हासिल की। प्रियांशु ने 24 गेंदों में 41 रन और गुड्डू कुमार ने 36 गेंदों में 37 रन बनाए। खगौल सीसी के विनय कुमार और रुपेश ने तीन-तीन विकेट लिए।

सिग्मा स्पोट्र्स पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में सिविल ऑडिट ने जीएसी को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसी की टीम 26.3 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस कुमार ने 57 गेंदों में 77 रन और कप्तान हर्ष ने 21 गेंदों में 49 रन बनाए। सिविल ऑडिट की ओर से मोहम्मद रफी और अश्विनी कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में सिविल ऑडिट ने अश्विनी कुमार की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत 24 ओवर में 5 विकेट पर 251 रन बनाकर जीत दर्ज की। अश्विनी कुमार ने महज 57 गेंदों में 11 चौके और 12 छक्के की मदद से 125 रन बनाए। हिमांशु राज ने 18 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर:

खगौल सीसी 30 ओवर में 113 रन, रुपेश 34; मनीष कुमार 2/13, सत्यम कुमार 2/16, ओजैर 2/19
वाईएसी सिटी 17.3 ओवर में 117/7, प्रियांशु 41, गुड्डू कुमार 37; विनय कुमार 3/26, रुपेश 3/46)

जीएसी : 26.3 ओवर में 247 रन (प्रिंस कुमार 77, हर्ष 49; मोहम्मद रफी 3/18, अश्विनी कुमार 3/63.
सिविल ऑडिट 24 ओवर में 251/5,अश्विनी कुमार 125, हिमांशु राज 47; चंद्रा 2/18

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 6 = ?