Loading Now
×

स्काई स्पोटर्स और एसपीएस सीसीसी बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और एसपीएस सीसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। पहले मुकाबले में स्काई स्पोर्ट्स ने टर्फ एरिना को 11 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एसपीएस सीसीसी ने रॉयल रूल्स को 7 विकेट से मात दी। स्काई स्पोर्ट्स के मिस्बाह और एसपीएस सीसीसी के सचिन पांचाल कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल:

स्काई स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.1 ओवर में 114 रन बनाए। देव ने 51 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 13 और मानव ने 11 रन बनाए। टर्फ एरिना की ओर से क्षितिज ने 3 विकेट लिए। जवाब में टर्फ एरिना की टीम 20.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। आयुष ने 27 रन बनाए, जबकि मिस्बाह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और टीम को 11 रन की जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोटर्स : 20.1 ओवर में 114/10, देव 51, सार्थक 13, मानव 11, अतिरिक्त 18, क्षितिज 3/14, अंजन्य कुमार 2/4, आयुष 1/9, सार्थक 1/1.

टर्फ एरिना: 20.4 ओवर में 103/10, आयुष 27, अतिरिक्त 52, मिस्बाह 3/5, अंश 2/15, अनिल 1/13, मानव 1/13.

तीसरा प्री-क्वार्टर फाइनल:

रॉयल रूल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 99 रन बनाए। इशु राज ने 32 और आदित्य सैनी ने 24 रन का योगदान दिया। एसपीएस सीसीसी के लिए सचिन पांचाल कुमार ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीएस सीसीसी ने सिर्फ 8.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 102 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सचिन पांचाल कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

रायल रूल्स: 20.3 ओवर में 99/10, इशु राज 32, आदित्य सैनी 24, अतिरिक्त 14, सचिन पांचाल कुमार 3/15, प्रिंस राज 2/12, आदर्श कुमार सिंह 1/3, रौनक चंद्रवंशी 1/11.

एसपीएस सीसीसी : 8.1 ओवर में 102/3, सचिन पांचाल 77, रौनक चंद्रवंशी 12, अतिरिक्त 6, उज्ज्वल मयंक 1/22, वीर सिंह 1/4.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 3 = ?