Loading Now
×

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के निर्देशानुसार किया गया। खेलप्रेमियों की एक बैठक फाउंडेशन एकेडमी डुमरांव (बक्सर) के प्राचार्य प्रतीक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें बक्सर जिला में बॉल बैडमिंटन खेल को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक जिला कमेटी का गठन किया गया। पुनर्गठित जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि जिला के विभिन्न विद्यालयों में राज्यस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया चलाया जायेगा। इसके उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन के साथ-साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला टीम की सहभागिता सुनिश्चित कराई जायेगी।

आगामी वर्षों में राज्यस्तरीय व राष्ट्रीयस्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। खेल व खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक के पर्यवेक्षण में बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के लोगो (चिन्ह) का भी लोकार्पण किया गया।

पुनर्गठित बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी समिति इस प्रकार है:-

मुख्य संरक्षक – डॉ. प्रदीप कुमार पाठक,

संरक्षक – अनुराग मिश्रा (प्राचार्य,+2 राज हाई स्कूल डुमरांव),

अध्यक्ष – प्रतीक चतुर्वेदी (प्राचार्य, फाउंडेशन स्कूल डुमरांव),उपाध्यक्ष – आनंद कुमार तिवारी,

सचिव – नमो नारायण मिश्रा,

कोषाध्यक्ष – प्रशांत मिश्रा,

सदस्य – गणेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी – सुमित पांडेय (पूर्व राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी),

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

स्काई स्पोटर्स और एसपीएस सीसीसी बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में

Next post

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 8 = ?