सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास
खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एकेडमी की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।
एकेडमी के संस्थापक दीपक कुमार ने बताया कि स्थापना वर्ष से ही एकेडमी खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए समर्पित रही है। प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मावकाश के दौरान नि:शुल्क समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा भाग लेकर क्रिकेट की तकनीकी बारीकियाँ, फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि सेंगर क्रिकेट एकेडमी का लक्ष्य केवल अच्छे क्रिकेटर तैयार करना नहीं, बल्कि अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार युवा खिलाड़ियों का निर्माण करना है। भविष्य में भी खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा खगड़िया को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए एकेडमी निरंतर प्रयासरत रहेगी।प्रशिक्षण स्थल: कृषि बाजार समिति, सन्हौली, खगड़िया के खेल मैदान।संपर्क: 9905207575
Share this content:



Post Comment