Loading Now
×

कटिहार लीग:-फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी कि 123 रनो से जीत।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया! सन्नी अकादेमी के कप्तान राहुल पुडासैणी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया !

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी ने निर्धारित 25 ओवर में 195 रन का विशाल स्कोर बनाया ,अभिषेक कुमार ने शानदार 60 रन बनाये ,अभिषेक आदित्य ने 33 रन बनाये, प्रभात कुमार ने 24 रन बनाये, जबकी राजा कुमार ने नाबाद 43 रन बनाए ।गेंदबाजी करते हुए सन्नी अकादेमी की ओर से,तनुज भगत ने 38/2 विकेट लिए,आदर्श प्रखर ने 34/2 विकेट लिए,जबकी शयान खान,आकाश और गौरव को 1-1 सफलता मिली .

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी अकादेमी की टीम 72 रनो पे धराशाई हो गयी इस तरह से फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी ने इस मैच को 123 रनो से जीत कर 2 अंक प्राप्त किये सन्नी अकादेमी के लिए,नीरज कुमार ने 10 रन बनाये,तनुज भगत ने 20 रन बनाये,जबकि गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी की ओर से कप्तान बदरे आलम ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 17/4 विकेट लिये,अभिषेक सिन्हा ने 3/2 विकेट लिए,विकास कुमार और शुभम कुणाल ने 1-1 विकेट लिए

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के अभिषेक कुमार को उनके शानदार 60 रनो के लिए दिया गया

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जैसवाल और दीप शिखर ने निभाई! जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार , कटिहार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया के कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment