Loading Now
×

मुज़फ्फरपुर कॉरपोरेट लीग:-डीएवी परिवार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 8 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

मुज़फ्फरपुर:-मुज़फ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान आज खेले जा रहे कॉरपोरेट लीग में डीएवी परिवार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 8 विकेट से हराकर धमाकेदार शुरुआत की।

सुबह अच्छे मौसम में डीएवी के कप्तान निरंजन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दुर्गेश पाठक के 24 रन के योगदान के साथ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए,जिसमे अभय ने 15 रन बनाए।डीएवी के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए इमरान ने 3 रन देकर 2 विकेट, संजीव और विकजय ने भी 2-2 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य 91 रन का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम कप्तान के नाबाद 25 और एस. एम.पांडे के 17 रनों की मदद से सिर्फ 9.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए और ये मैच 8 विकेट से जीत लिया।सेंट्रल बैंक की ओर से दुर्गेश पाठक और शशांक ने 1-1 विकेट लिया। डीएवी के कप्तान निरंजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच के अंपायर थे मनोज कुमार और मुकेश कुमार।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment