Loading Now
×

गया लीग:-राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यंगस्टर सीसी को 3 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Gaya:गया कॉलेज खेल परिसर में खेले जा रहे विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन में आज का मुकाबला यंगस्टर क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच हुआ ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टर क्रिकेट क्लब ने 161 रन बनाए, अभिषेक आनंद ने 49 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी करते हुऐ राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित त्रिपाठी ने 7 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिया।

162 रनों के जबाब में बल्लेबाजी करते हुऐ राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने161 रन 7 विकेट पर बनाये न.कुमार ने 48 रनों की पारी खेली गेंदबाजी करते हुए यंगस्टर क्रिकेट क्लब के अक्षय कुमार ने 8 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया इस तरह या मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट से मैच जीत लिया ।

इस अवसर पर या जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, सचिव पुरस्कार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिंहा, प्रियंकर कुमार, अरशद साहिन, विनय कुमार, अशोक कुमार, कन्वेर रजनीकांत, अमित कुमार, गब्बर यादव, मौसम कुमार आदि मौजूद थे इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment