Loading Now
×

अरवल लीग में प्रभा देवी सी सी 5 विकेट से विजयी

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच रामा सी सी तथा प्रभा देवी सी सी के बीच खेला गया। रामा के कप्तान उत्कर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए रामा की टीम 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 35 ओवर में 183 रन बनाई।

रामा की ओर से सबसे ज्यादा नंदन शर्मा ने 54, उत्कर्ष आनंद ने 30 तथा आदित्य कुमार ने 23 रनों के योगदान दिया। प्रभा देवी की ओर से धीरज ने 4 तथा संजय ने 3 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी प्रभा देवी की टीम बंशीधर द्विवेदी के शानदार 63, सुमित के नाबाद 43 तथा वेदान्त के 28 रनों के बदौलत 33 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर ली। रामा की ओर से नंदन शर्मा ने 3 और विकास, ऋषभ तथा आयुष ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया। प्रभा देवी के धीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में अम्पायर की भूमिका में मनीष रंजन तथा अभिमन्यु कुमार थे। कल का मैच शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब तथा सद्भावना सी सी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment