कूच विहार अंडर-19 ट्रायल कैंप में बिहार के खिलाडियों को अभिषेक आनंद ने फिटनेस के गुर सिखाए

जहानाबाद 08 नवंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में आयोजित कूच विहार ट्रॉफी के लिए बिहार U -19 स्टेट टीम के लिए आयोजित ट्रायल कैंप का चौथा दिन आज सम्पन्न हुआ ।

आज चौथे दिन खिलाडियों को चार ग्रुप में बांटा गया जिसमे ग्रुप ए और ग्रुप बी का नेट सेशन हुआ । बिहार क्रिकेट संघ के तरफ से आए हुए माननीय श्री प्रमोद कुमार , श्री राजेश दुबे ,श्री एस के नरोत्तम , श्री रॉबिन सिंह , श्री अभिषेक आनंद के देखरेख में खिलाड़ियों ने जम के पसीना बहाया ।

ग्रुप डी के खिलाडियों को श्री अभिषेक आनंद ने फिटनेस के गुर सिखाए और चोट से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया । कैंप के दौरान जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास, उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार , जिला क्रिकेट के संयोजक आशु और काफी सारे क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहें । साथ में मनोज खातेकर , लव कुमार और जावेद जैसे जिला लेवल के कोच भी मौजूद रहें ।कैंप में आए हुए सभी खिलाडिय़ों के रुकने और खाने के इंतजाम ऐनवा कॉम्प्लेक्स , जहानाबाद में किया गया है ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago