बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) लीग में समर्थ एवं दीपेश की शानदार पारी से जिग जैग क्रिकेट क्लब विजयी

बक्सर 22 मार्च: बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में जिग जैग क्रिकेट क्लब,बक्सर ने मझरिया क्रिकेट क्लब को 56 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें समर्थ सिंह ने 7 चौके एवं पांच छक्के की सहायता से 63 रन तथा दीपेश कुमार ने 5 चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा दीपक दुबे ने 21,अमित सिंह ने 20, अंकित एवं अभिषेक ने 12-12 रन का योगदान किया। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने। मझरिया क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमित ने तीन जबकि आदित्य एवं डिंपल ने दो-दो विकेट तथा बम सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया।

210 रन का पीछा करने उतरी मझरिया क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.4 ओवर में 154 रन बना सकी।जिसमें कपिल ने 32,डिंपल ने 21,आदित्य ने 17,अजय तथा धनंजय ने 13-13, शिवम ने 10 रन का योगदान किया।शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने। जिग जैग क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित एवं समर्थन 3-3, आदित्य कुमार ने दो,जबकि मोहम्मद आसिफ ने एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन हुआ। इस प्रकार जिग जैग क्रिकेट क्लब ने महज 56 रन के अंतर से जीत लिया।

मैच में अंपायर फरह अंसारी तथा आशीष कुमार थे।जबकि स्कोरर जावेद अली थे। मैच के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज वर्मा, राजेश यादव, मनीष कुमार के अलावा काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे ।कल का मैच बक्सर क्रिकेट एकेडमी तथा दलसागर क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago