कराटे

लोहिया नगर माउंट कार्मेल वार्षिक खेलकूद वीक के बैडमिंटन स्पर्धा में अच्यूत व शुभ जीते

पटना। राजधानी पटना के लोहिया नगर माउट कार्मेल हाई स्कूल, कंकड़बाग में चल रहे वार्षिक खेलकूद वीक के दूसरे दिन कैरम, शतरंज व बैडमिंटन की स्पर्धाएं संपन्न हुई। खेल के दूसरे दिन सीनियर, सब जूनियर व जूनियर वर्ग की स्पर्धाएं हुईं।

स्कूल के स्पोटर्स हैड रुपक कुमार ने बताया कि वार्षिक खेलकूद विक में बालिका वर्ग की स्पर्धाएं सोमवार से शुरू होंगी। दूसरे दिन खेले गए स्पर्धाओं में शतरंज के सब जूनियर वर्ग में कक्षा 2बी के मिलिंद प्रिया विजेता, कक्षा 3ए के विवेक कुमार उपविजेता रहे। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 5बी के मयंक राज व 5सी के सत्यम साई क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।

कैरम के सब जूनियर वर्ग में कक्षा 2बी के आर्यन त्रिवेदी विजेता व आयुष सिंह उपविजेता, जबकि जूनियर वर्ग में कक्षा 5बी के आयुष पटेल विजेता व कक्षा 5बी के ही मणिरूप राज उपविजेता रहे।

वहीं सीनियर वर्ग के कैरम में कक्षा 7बी के यशमित राज विजेता रहे जबकि कक्षा 7बी के आदित्य शंकर उपविजेता, शतरंज में कक्षा नवम सी के सत्यम राज व कक्षा 7सी के अभिषेक कुमार विजेता व उपविजेता रहे। बैडमिंटन के जूनियर वर्ग के स्पर्धा में कक्षा 5बी के अच्यूत सिंह विजेता व कक्षा 4बी के आयुष मिश्रा उपविजेता, सब जूनियर वर्ग में कक्षा 2बी के शुभ कुमार व आदित्य राज क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago