गैर मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में भागीदारी लेने वाले खिलाड़ियों पर होगी कार्यवाही:सचिव उदय शंकर शर्मा

मुजफ्फरपुर21 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों/पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रेस के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को आगाह किया है की गैर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में खेलने से खिलाड़ियों को बचना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों को भ्रम में ना रहने की नसीहत के साथ साथ सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ मुजफ्फरपुर में क्रिकेट के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में हर संभव प्रयत्न कर रहा है जल्द ही इसका दूरगामी परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी क्रिकेट के विस्तारीकरण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे हैं जो आने वाले दिनों में दिखाई देंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago