सरायकेला जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की 6 विकेट से जीत

सरायकेला 18 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का सातवां मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन बनाम सरायकेला क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।

यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी । इसके पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए सरायकेला क्रिकेट क्लब की टीम 20.5 ओवर्स में मात्र 136 रनों पर सिमट गई । इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने 15 ओवर में मात्र 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया ।

सरायकेला क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय लोहार ने 48 रन , बिजय ने 15 रन और प्रेमचंद ने 10 रनों की पारी खेली । वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत सिंह ने 7 विकेट , हिमांशु ने 2 विकेट और अभिजीत कुमार ने 1 विकेट हासिल किए ।

वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने नाबाद 38 रन , प्रशांत ने 37 रन और सुदीप स्वाइं ने 18 रनों की पारी खेली। वही सरायकेला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक मुंडा ने 1 विकेट , बिजय ने 1 विकेट , सूर्यकांत त्रिपाठी ने 1 विकेट और रहीन लोहरा ने 1 विकेट हासिल किए ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अभिजीत सिंह को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 7 विकेट हासिल किए। आज के मैच के अंपायर साईं कुमार और युवी सिंह थे और स्कोरर इशांत थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago