सुपौल : शुभकामना कप 2022-23 परसरमा (सुपौल) के कुहली मैदान पर खेले जा रहे ग्रुप – बी के दूसरे लीग मैच में कटिहार ने पटना को 56 रन से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाया।
कटिहार के कप्तान अंकित सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कटिहार के ओर से बल्लेबाज सूरज कुमार ने 40 गेंदों पर 69 रन , अश्वनी ने 46 गेंदों पर 48 और अजय यादव ने 25 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया और अपने टीम को 230 रनों के स्कोर तक पहुँचाया।
पटना के गेंदबाज आदित्य कुमार ने 5 ओवर में 1 मेडन दे कर 13 रन खर्च कर 3 सफलता हासिल किया साथ ही नवनीत झा ने 2.2 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट झटके ।
जबाब में उतरी पटना की टीम 174 रन पर ही सिमट गई।
पटना के ओर से नवनीत झा ने 30 गेंदों पर 40 रन , ओर पवन कुमार ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। कटिहार के गेंदबाज प्रियांशु शेखर ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट और आकाश कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके।
इस मैच का M.O.M – सूरज कुमार को दिया गया।मैच में अंपायर के रूप में BCA पैनल के सुरेंद्र नारायण सिंह और रवि कुमार थे।कॉमेंटेटर के रूप में P. N.शेखर और आदित्य थे।साथ ही स्कोरर के भूमिका में संगीत झा थे।मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर sushant blaster चैनल पर किया जा रहा है।
युथ स्पोर्टिंग क्लब परसरमा के संस्थापक सह परसरमा – परसौनी के मुखिया रिंकू शेखावत ने बताया कि कल टूर्नमेंट का दूसरा सेमीफाइनल मधुबनी और कटिहार के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…