पटना: द डाली कॉलेज इंदौर के मैदान में चल रहे सी के नायडु U-23 के मैच में मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन हीं, बिहार को एक पारी और 189 रनों से हरा कर मैच को अपने नाम कर लिया।

इस मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया, जहां बिहार की टीम पहली पारी में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में आठ विकेट पर 392 रन बनाकर बिहार से पहली पारी में 302 रन की बढ़त ली। मैच के तीसरे दिन बिहार की टीम दूसरी पारी में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

दूसरी पारी में बिहार की ओर से कप्तान अंकित राज ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि आयुष लोहारिका ने 21 और के आर्यन मोहित ने 17 रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से अमन ने ने 3 विकेट, अधीर प्रताप सिंह ने 5 विकेट तथा ईशान अफरीदी ने 2 विकेट चटकाए। बिहार का अगला मैच दिल्ली से 14 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago