पटना 03 जनवरी: बिहार क्रिकेट में एक खबर सोसल मीडिया में छाया हुआ है .इस खबर को लोग अलग-अलग तरह से देख रहे है .दरअसल खबर यह है की बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर एक महिला चित्रा बोहरा ने छेड़-छड तथा जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुई एफआईआर दर्ज कराया है . इस खबर को एक पोर्टल ने 12 दिसम्बर 2021 को लिखा था .
इसमें बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी सहित निशांत दयाल,गुरुप्रीत के उपर 15 लाख बीसीएल के नाम पर ठगी का भी आरोप लगाया है .जिसके बाद सोसल मीडिया में अध्यक्ष राकेश तिवारी से इस्तीफे की मांग किया जा रहा है तो कोई बिहार क्रिकेट को कोश्ते हुए नजर आ रहे है .लेकिन कुछ लोग आगामी बीसीए के चुनाव को देखते हुए आरोप लगाने की बात भी करते हुए दिख रहे है .
इसी बीच बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के समर्थन में समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर व संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह ने के बयान जारी कर कहा” बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी जी पर जो आरोप लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है .
उन्होंने कहा” आगामी कुछ महीनों में बिहार क्रिकेट सॉन्ग का चुनाव है इसलिए विपक्षी दल उनको बदनाम करने पर लगी हुई है समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष होने के नाते मैं राकेश तिवारी जी के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा हूं और उनके क्रिकेट के प्रति दीवानगी को सलाम करता हूं .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…