ज्योति कुमारी द्वारा सीईओ पर लगाए गए आरोप के बाद बीसीए ने बैठाई जाँच कमिटी: राकेश तिवारी(बीसीए अध्यक्ष)

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के सीईओ मनीष राज पर लगे पैसे की मांग की आरोप को लेकर लगातार खेलबिहार खबरे आप लोग तक पहुंचा रहा है। जमुई की महिला क्रिकेटर ज्योति कुमारी ने सीईओ पर पांच लाख रूपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर अब बीसीए ने जाँच कमिटी बना दी है।

जी हां अब बिहार क्रिकेट संघ ने भी जमुई की ज्योति कुमारी द्वारा बीसीए सीईओ पर लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन की जाँच कमिटी की टीम बैठा दी है। इसकी जानकारी खेलबिहार द्वारा पूछे गए सवाल पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमारी तिवारी ने दी है। उन्होंने खेलबिहार को बताया की उस महिला खिलाडी द्वारा लगाए गए आरोप के लिए जाँच टीम बैठा दिया गया है। उस महिला खिलाडी से भी सबूत मांगे गए है।

लेकिन महिला खिलाडी के तरफ से खेलबिहार को बताया गया की अभी तक जाँच कमिटी बैठी है या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है नाही तो उससे कोई सबूत मांगे गए है। अब देखना है जाँच के बाद कौन दोषी पाया जाता है।

कल गुरुवार को खेलबिहार द्वारा बीसीए के सीईओ मनीष राज से पूछे गए सवालो के जबाब के बाद महिला क्रिकेटर ज्योति कुमारी ने भी एक अपना बयान जारी कर महादेव की कसम खाते हुए खेलबिहार से कहा था की उस दलाल का नाम सीईओ सर ही बताये थे। उन्होंने यह भी बताया की उन्हें सीईओ अकेल बिना मोबाइल के मिलने भी बुलाये थे।

महिला खिलाडी द्वारा आरोप लगाने के बाद से ही इसकी निष्पक्ष जाँच की मांग भी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की थी हलाकि कल गुरुवार को खेलबिहार से बात करते हुए बीसीए सीईओ मनीष राज भी इसकी जाँच करने की बात कहे थे।  और उन्होंने यह भी कहा था कि कोई दलाल इसके बीच जरूर है जो गुमराह कर रहा है।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago