कराटे

अगस्तया कप (अंडर-14) स्कूल क्रिकेट में सीआईसीए और वीकेएस एकेडमी क्वार्टर फाइनल में

पटना 01 मार्च: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में अगस्तया क्लासेस राजापुर द्वारा प्रायोजित जीएसी मैदान पर खेले जा रहे अगस्तया कप (अंडर-14) स्कूल प्रतियोगिता के दौरान आज खेले गये मैच में वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी (जूनियर) को सीआईसीए ने 7 विकेटों से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में भारत सीए को वीकएस एकेडमी ने पांच विकेटों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आज खेले गये पहले मैच में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 21.3 ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में खेलने ुतरी सीआईसीए की टीम मात्र 21.2 ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। पार्थ (सीआईसीए) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पूर्व क्रिकेटर रंजीत कुमार ने प्रदान किया।

आज खेले गये दूसरे मैच में भारत सीए ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 21.1 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में खेलने उतरी वीकएस एकेडमी की टीम ने 18.2 ओवर में 109 रन बनाकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निहाल (वीकेएस) को प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर :

वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी : 101 ऑलआउट, 21.3 ओवर, कुमार देव प्रकाश 22 रन, निखिल 18 रन, सागर 10 रन, अतिरिक्त 19 रन, पार्थ 3/16, आदित्य 2/25, आयुष 2/10,

सीआईसीए : 103 रन 3 विकेट, 21.2 ओवर, प्रत्यूष 37 रन, पार्थ 19 रन, अमित 11 रन, अतिरिक्त 30 रन, विशाल 2/21,

भारत सीए : 108 ऑलआउट, 21.1 ओवर, रौनक 14, प्रसन्नजीत 30 रन, विराट 11 रन, अतिरिक्त 28 रन, नेहाल 4/17, नीतिश 2/15,

वीकेएस एकेडमी : 109 रन, 5 विकेट, 18.2 ओवर, राहुल 23, राजवीर 23 रन, आदित्य 19 रन, अतिरिक्त 3 रन, कृष्णा 1/12, प्रसन्नजीत 1/11.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago