पटना 20 जुलाई: बिहार तलवारबाजी संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव आगामी 25 जुलाई को होगा। यह जानकारी बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामाशंकर प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव राजधानी के केएल 7 होटल एवं बैंक्वेट, राजाघाट, आलमगंज पटना 7 में संपन्न होगा। चुनाव 11 पदों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव और पांच सदस्यों के लिए चुनाव होना है। इस वार्षिक आमसभा की बैठक में बिहार तलवारबाजी संघ से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के पदाधिकारी भाग लेंगे।
इस बैठक में तलवारबाजी संघ की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की जायेगी। साथ ही ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य चीजें पेश की जायेगी।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…