बक्सर 19 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब ने बॉयज क्रिकेट क्लब को 34 रन से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब ने 28 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बिट्टू कुमार ने सर्वाधिक 44, मनीष कुमार ने 23, अभिषेक कुमार ने 20 ,अरुण कुमार ने नाबाद 18 तथा जयप्रकाश ने 16 रनों का योगदान किया ।शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 62 रन बने। बॉयज क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन तथा विवेक ने तीन-तीन जबकि अभिषेक ने दो तथा आदित्य ने एक विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में खेलते हुए बॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। जिसमें प्रेम जयसवाल ने 33, आदित्य में 25, कौशल ने नाबाद 19, दीपू तथा विवेक ने 13-13 ,अमन ने 14, ऋषभ तथा विशाल ने 10-10 तथा अभिषेक ने 9 रन का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 26 रन बने। हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब की तरफ से अरुण ने , मनीष तथा कृष्णा ने दो-दो ,जबकि सूरज एवं अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा धनंजय कुमार थे। जबकि स्कोरर विक्रम कुमार थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कल का मैच युवराज क्रिकेट क्लब तथा डायमंड क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…