अखिलेश शरण सिंह टूर्नामेंट:-संतोष के नाबाद अर्धशतक एवं जावेद के घातक गेंदबाजी से दानापुर 6 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

मधुबनी: आज का अहम मुकाबला दानापुर बनाम समस्तीपुर के बीच हुआ । मौसम खराब होने के चलते, मैच देरी से शुरू हुआ साथ ही साथ ओवर में भी कटौती कर 20-20 ओवर कर दिया गया ।

समस्तीपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । समस्तीपुर की टीम पूरा 20 ओवर भी खेल नहीं पाई मात्र 18.4 ओवर में सभी विकेट को खोकर 132 रन ही बना सके । समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक स्कोर आर्यन 33 रन एवं अजय 27 रनों का योगदान दिया । वहीं दानापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जावेद ने अपने प्रथम स्पेल के 3 ओवर में 3 विकेट लेकर समस्तीपुर के ऊपरी सतह को ध्वस्त कर दिया । जावेद ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए ।

जीतने के लिए मिले लक्ष्य 133 रनों को दानापुर के ओपनर जोड़ी ने 75 रनों का पार्टरशीप देकर जीत के लिए मजबूत नींव दे डाली । सशांत ने 44 रन बनाए । वहीं ओपनिंग से लास्ट तक नाॅट आउट की पारी संतोष खेलते हुए पच्चासा (50*) जड़ा । इस प्रकार दानापुर ने 17.3 ओवर में ही 134 रन बनाकर मैच जीत लिया । आज के मैच के मैन ऑफ दि मैच जावेद को दिया गया । कल का मैच दरभंगा बनाम दानापुर के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago