Patna:गुवाहाटी (असम) में संपन्न हुई तृतीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स की लॉन बॉल इवेंट में बिहार की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गुरुवार को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान
सचिव रवि परमार, छात्र कल्याण व युवा निदेशक डॉ संजय सिन्हा और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशीष सिन्हा से मुलाकात की।
इन सबों को पदाधिकारियों ने पदक जीतने के लिए बधाई दी और कहा कि इस खेल के प्रमोशन के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी उसे सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। मिलनेवालों में पदक विजेता खिलाड़ी खुशबू कुमारी, निखत खातून, सना खातून, जुबैरिया, तौसिफ अहमद, जमील अहमद, चितरंजन कुमार, हर्ष राज और मिंकु कुमार, पुरुष वर्ग कोच मुकेश कुमार, महिला वर्ग कोच ज्ञांति कुमारी, मैनेजर मो नासिर और बॉलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के कार्यकारी सचिव मो मुख्तार खान शामिल हैं।
बिहार लॉन बॉल टीम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते थे। इन सभी पदक विजेताओं को बीपीए के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी,अंजली कुमारी और मीरा सिन्हा ने बधाई दी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…