आल इंडिया एमपी वर्मा क्रिकेट:-पीयूष कुमार सिंह के शतक से एमपी वर्मा एलेवन विजयी।

Khelbihar.Com

Patna: राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे एमपी वर्मा ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में पीयूष कुमार सिंह के नाबाद शतक की बदौलत एमपी वर्मा इलेवन ने मुंबई पुलिस जिमखाना को 27 रनों से पराजित किया।

टॉस मुंबई पुलिस जिमखाना ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। एमपी वर्मा इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए पीयूष कुमार सिंह (नाबाद 120 रन, 116 गेंद) के शानदार शतक की मदद से 40 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाये। इसके अलावा रोहित राज ने नाबाद 43, ह्यदयानंद ने 37 और लखन राजा ने 12 रन बनाये। योगेश पाटिल ने 44 रन देकर दो और अनिरुद्ध ने 40 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में मुंबई पुलिस जिमखाना की टीम 39.4 ओवर में 213 रनों पर ऑल आउट हो गई। शिवम तिवारी ने 63, अर्जुन देशमुख ने 49, योगेश पाटिल ने 29, प्रशांत मोरे ने 12, अनिरुद्ध ने 10 रन बनाये। प्रशांत ने 50 रन देकर चार, लखन राजा ने 36 रन देकर दो, हर्ष ने 25 रन देकर एक, सूरज ने 41 रन देकर 1 और यशस्वी रिषभ ने 24 रन देकर एक विकेट चटकाये।

आज का मैच देखने पहुंचे भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयन समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में टैलेंट की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहां के खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय क्षितीज पर अपना नाम रौशन करेंगे। विजेता टीम को 8000 रुपए का नकद पुरस्कार, पीयूष कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञानेंद्र पांडेय ने प्रदान किया। उपविजेता टीम को 4000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago