कराटे

ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप : सत्यम, अविनाश, अदिति और भार्गवी एकल के सेमीफाइनल में

पटना, 19 जून। नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप के बालक एकल के सेमीफाइनल में बिहार के सत्यम प्रकाश और अविनाश राय ने अपनी जगह कर ली है। इन दोनों ने अपनी जोड़ियों के साथ युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

बालिका एकल के सेमीफाइनल में बिहार की अदिति मिश्रा और भार्गवी शर्मा ने अपनी जगह बना ली है। भार्गवी शर्मा ने अपनी जोड़ी के साथ युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

बालक एकल (क्वार्टरफाइनल)

अमृत वत्स (पश्चिम बंगाल) ने यश राज (बिहार) को 6-3, 6-1, सत्यम प्रकाश (बिहार) ने वैभव सरोज (उत्तर प्रदेश) को 6-0, 6-1, अविनाश रॉय (बिहार) ने प्रखर रंजन (बिहार) को 5-7, 6-4, 7-6(3), अर्जुन शर्मा (उत्तर प्रदेश) ने यश पटेल (उत्तर प्रदेश) को 6-2, 6-1 से हराया।

बालक युगल (क्वार्टरफाइनल)

अमृत वत्स और अंकित दोसुजा ने अथर्व आनंद और सुशांत सिंह को 6-4, 6-4, सत्यम प्रकाश और प्रखर रंजन ने अभिषेक सिंह और अमन सिंह को 6-3, 6-1, अविनाश रॉय और अयान यादव ने अनिमेष सागर और आशुतोष साहा को 6-2, 6-3, यश पटेल और अर्जुन शर्मा ने यश राज और अबीर रंजन को 6-2, 7-5 से हराया।

बालिका एकल (क्वार्टरफाइनल)

इशिका शॉ (पश्चिम बंगाल) ने आशी अभय (बिहार) को 6-0, 6-0, अनिका पांडे (कर्नाटक) ने सोमाली मंडल (पश्चिम बंगाल) को 6-0, 6-1, अदिति मिश्रा (बिहार) ने सुकृति (बिहार) को 6-4, 6-1, भार्गवी शर्मा (बिहार) ने अभिज्ञा पाल (दिल्ली) को 6-1, 6-1 से हराया

बालिका डब्ल्स (क्वार्टरफाइनल)

सोनाली मंडल और इशिका शॉ ने मीनल सिंह और जरिया नासिर को 6-2, 6-2,सुकृति और आराध्या प्रसाद ने दिव्या श्री और अनिका पांडे को 6-3, 6-2, शिवांगी एस. और आशी शर्मा ने तनिषा सिंह और रिया सिंह को 6-2, 6-3, भार्गवी शर्मा और अदिति मिश्रा ने सुहाना गुप्ता और विशाखा सिंह को 6-1, 6-0 से हराया।

18 जून को देर शाम खेले गए बालिका एकल प्री क्वार्टरफाइनल

इशिका शॉ (पश्चिम बंगाल) ने मीनल सिंह (बिहार) को 6-3, 6-1, आशी अभय (बिहार) ने रिया सिंह (बिहार) को 6-2, 6-0, सोमाली मंडल (पश्चिम बंगाल) ने आराध्या प्रसाद, महाराष्ट्र को 7-5, 6-2, अनिका पांडे (कर्नाटक) ने शिवांगी एस (बिहार) को 6-2, 6-3,
सुकृति (बिहार) ने आशी शर्मा (बिहार) को 6-0, 6-2, अनाया अभय (बिहार) ने प्रणया कश्यप (बिहार) को 7-5, 6-3 से हराया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago