कराटे

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग मे ऑल स्टार ने लगान सीसी को 100 रनो से हराया

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में ऑल स्टार ने लगान क्रिकेट क्लब को 100 रनो से हराया।

सबह टॉस जीतकर ऑल स्टार के कप्तान सूरज राठौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया , पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार ने 34.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 250 रन का स्कोर खड़ा किया ।

ऑल स्टार के तरफ से निशांत कुमार ने सबसे ज्यादा 65 रन का योगदान दिया । हिमाशु शर्मा ने 44, सूरज राठौर ने 33 और कंचन कुमार ने 20 रनो का योगदान दिया ।250 रनो का पीछा करने उतरी लगान क्रिकेट क्लब को पूरी टीम 26.1 ओवरों में 150 रन बना के ऑल आउट हो गई ।

लगान के तरफ से कुमार आर्यन ने सबसे जायदा 45 रन बनाए । निशांत कुमार ने 24 और स्वराज राठौर , अभिषेक कुमार ने अपने टीम के लिए 18,18 रनो का योगदान दिया ।

ऑल स्टार के तरफ से सूरज राठौर और रजनीश कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किया । गौतम भागवत और अनुराग कुमार ने भी 2-2 विकेट झटके ।

सूरज राठौर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना ।कल का मैच रंजन इलेवन और श्रीराम क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 8 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago