जहानाबाद जिला सीनियर डिवीज़न लीग मे ऑल स्टार पुरे 10 विकेट से जीती

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में ऑल स्टार ने सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 10 विकटों से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर सुनील मेमोरियल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑल स्टार ने गेंदबाजो के सामने सुनील मेमोरियल का कोई भी बल्लेबाज विकेट पे टिक नही सका , दीपक 14 , विभु 11 और पंकज 10 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 24.4 ओवरों में मात्र 69 रन बना के ऑल आउट हो गई ।

ऑल स्टार के तरफ से सूरज राठौर और गौतम भागवत ने 3 – 3 और रजनीश कुमार , अनुराग कुमार ,फैजान हसन ने 1 – 1 विकेट हासिल किया ।

70 रन का मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार के सलामी बल्लेबाज रजनीश कुमार ( 16 गेंद 40 रन ) और सनी कुमार ( 8 गेंद 24 रन ) ने मात्र 4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया ।

सूरज राठौर को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन ने मैन ऑफ द मैच दिया ।आज अंपायर के भूमिका में शशि कुमार और श्रीकांत शर्मा रहे , वही स्कोरर के भूमिका में शुभम और आयुष मौजूद रहे ।

लीग का अगला मुकाबला दिनांक 18/04/2022 को सुबह 9 बजे से रंजन इलेवन और पी के इलेवन के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago