कटिहार 16 मार्च: स्वर्गीय रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-ए-सत्र 2020-21 में आज का मुकाबला एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया।।
जिसमे टॉस एलाइंस के कप्तान भरत भूषण झा ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया पर 90 रनो तक एलाइंस के 4 मुख्य खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे और टीम काफी दबाओ में आ चुकी थी पर अनुभवी रिज़वान अंसारी ने पूरी ज़िम्मेदारी अपने कंधो पे लेते हुए 86 गेंदों में नाबाद धमाकेदार शतक(119) ठोक दिया 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से उसके अलावा इसराफिल लल्ला ने भी 25 और कप्तान भरत भूषण ने 9 गेंदों में आक्रामक 17 रन बनाये इस तरह एलाइंस ने 35 ओवर में 7 विकेट पे 250 रन बनाये । सन्नी के अमन अंकित 46/2, आदित्य सिंह 46/1, पीटर मरांडी 63/1 जबकी गौतम ठाकुर ने 37/1 विकेट लिए।।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी अकादेमी ने 30.2 ओवर में 188 रन ही बना पाई इस तरह एलाइंस ने 62 रनो से मैच जीतकर सेमीफइनल के लिए अपनी स्तिथि और मज़बूत कर ली।सन्नी सुमित मेहता 30, अंश राज 24, विश्वजीत कुमार 23 और पीटर मरांडी ने मात्र 4 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाये ।। एलाइंस के गौतम कुमार 26/3, अमन खान, फरहद और रिज़वान अंसारी ने 1-1 सफलता हासिल की।।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रिज़वान अंसारी को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया । आज निर्णायक की भूमिका सुमाभो घोष टॉमपी और अजीत सिंह ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की ।।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…