Home Bihar ALPHA U-14 CUP का आगाज, लिटिल चैम्प और पटना इलेवन विजयी 

ALPHA U-14 CUP का आगाज, लिटिल चैम्प और पटना इलेवन विजयी 

by Khelbihar

पटना : ALPHA U-14 CUP 2026 का आगाज आज 15 अक्टूबर 2026 से ALPHA ग्राउंड, बलुआ,पटना में शुरु हुआ। आज का उद्धघाटन मुकाबला लिटिल चैम्प और रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमे लिटिल चैम्प 122 रनों से जीत दर्ज की वही दूसरा मुकाबला रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल और पाटन इलेवन के बीच हुआ जिसमे पटना इलेवन 9 विकेट से जीती।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 ALPHA U-14 CUP का आगाज, लिटिल चैम्प और पटना इलेवन विजयी 

पहले मुकाबले में लिटिल चैम्प की टीम बल्लेबाजी करते हुई 20 ओवर में 184 रन 9 विकेट खोकर बनाया। टीम के लिए आयुष राज 62 रन,शिवम् 36 रन बनाया। गेंदबाजी में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के अर्पित और अंशुमान को 3-3 विकेट मिला।

जबाब में उतरी रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम 13 ओवर में 62 रन पर सिमट गई जिसमे अंशुमान नाबाद 20 रन बनाया। लिटिल चैम्प के लिए उज्जवल ने 19 रन देकर 5 विकेट झटके।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 ALPHA U-14 CUP का आगाज, लिटिल चैम्प और पटना इलेवन विजयी 

दूसरे मुकाबले में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल पहले बल्लेबाजी करते हुई प्रणव के 15 व राघव 13 रन बनाए जिससे पुरी टीम 18.2 ओवर में 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पटना इलेवन को टीम के आयुष को 3,करण और वीर प्रताप को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी पटना इलेवन की टीम सिर्फ़ 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 94 रन बनाकर जीत लिया। टीम के लिए स्पर्श 40 रन और आयुष 35 रन बनाया।

IMG-20260501-WA0009 ALPHA U-14 CUP का आगाज, लिटिल चैम्प और पटना इलेवन विजयी 

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े