पटना 15 अक्टूबर 2026। कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट प्रतियोगिता में बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम को ओडिशा अंडर-23 के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ओडिशा के बलांगीर स्थित गांधी स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में बिहार की टीम ने पहली पारी में 207 रन और दूसरी पारी में 389 रन बनाए। इसके जवाब में ओडिशा ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 439 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में बिहार ने पहली पारी में 207 रन बनाए थे, जबकि ओडिशा की पहली पारी 159 रनों पर समाप्त हुई थी। इस तरह बिहार को पहली पारी के आधार पर 48 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 116.5 ओवर में 389 रन बनाए और ओडिशा के सामने 438 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी शिवम राज 155 रन और प्रशांत कुमार ने 62 रन का मुख्य योगदान दिया।

बिहार की दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पहली पारी की बढ़त के साथ बिहार ने ओडिशा के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। हालांकि, ओडिशा के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया
439 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में 107.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 439 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस तरह ओडिशा ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

बिहार की टीम के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। पहली पारी में बढ़त हासिल करने और दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। ओडिशा के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में धैर्य और संयम के साथ खेलते हुए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया।
मैच का परिणाम: ओडिशा अंडर-23 ने बिहार अंडर-23 को पांच विकेट से हराया।
प्रतियोगिता: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट।
स्थान: गांधी स्टेडियम, बलांगीर, ओडिशा।
बिहार पहली पारी: 207 रन।
ओडिशा पहली पारी: 159 रन।
बिहार दूसरी पारी: 389 रन।
ओडिशा दूसरी पारी: 439/5 (107.2 ओवर)।
परिणाम: ओडिशा ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
मैच ऑफिसियल :
मैच रिफरी : सतीश राजागोपाल
अंपायरस : मनीष जैन, अभिरूपे सूद
Share this content: