जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में अमन सीसी ने जायका सीसी को 3 विकेटों से हराया

जहानाबाद 12 मार्च: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आज के मुकाबले में अमन क्रिकेट क्लब ने जायका क्रिकेट क्लब को 3 विकेटों से हराया ।

टॉस जीतकर जायका क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , पहले बल्लेबाजी करते हुए जायका क्रिकेट क्लब 28.3 ओवरों में मात्र 173 रन बना के ऑल आउट हो गई ।

जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से शशि शेखर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों पे 51 रन बनाया ।अमित कुमार ने 31 और शिवराज ने अपने टीम के लिए नाबाद 29 रन का योगदान दिया ।अमन क्रिकेट क्लब के तरफ अभिषेक रंजन ने 3 विकेट हासिल किया । अंकित , विकाश और अश्विनी ने भी 2,2 विकेट हासिल किए ।

174 रन का पीछा करने उतरी अमन क्रिकेट क्लब ने मात्र 31.3 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को हासिल कर लिया ।अमन क्रिकेट क्लब के तरफ से मोनू राज चौहान ने बेहतरीन अर्धशतक (57) जड़ा ।साथ में रिशव ने 32 , अंकित ने 24 और अभिषेक रंजन ने नाबाद 23 रन बना के अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई ।

जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से शशि शेखर ने 3 विकेट चटकाए ।नितिन , रवि और शिवराज ने भी 1,1 विकेट हासिल किया ।अभिषेक रंजन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

लीग का अगला मुकाबला आई०आई ०सी०पी० और जे०सी०ए० के बीच में कल सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago