अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा घरेलू सत्र 2026–27 के लिए आयोजित होने वाले Men’s Senior Ranji Trophy Fitness & Skill Camp के लिए जारी पहली शॉर्टलिस्ट में अमन राज का नाम शामिल किया गया है।
इस शॉर्टलिस्ट में कुल 57 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अमन राज का चयन अररिया जिला क्रिकेट के लिए गर्व की बात है।अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से अमन राज को हार्दिक बधाई एवं आगामी कैंप के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गई 
उन्होंने कहा ” हमें उम्मीद है कि अमन राज अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार रणजी टीम में अपनी जगह बनाएंगे। अररिया जिला क्रिकेट संघ के ओर से उन्हे बधाई प्रेषित किया गया है बधाई देने वाले में प्रवीर कुमार विश्वास, सत्येन शरण, प्रसाद यादव, चांद आज़मी परवेज़ आलम, मनोज बडेडिया,ओम प्रकाश जायसवाल , नितेश कुमार झा,एम ए मोजिब,अमीत सेनगुप्ता, रविशंकर दास, अनामी शंकर खुर्शीद खान, जय प्रकाश जायसवाल, तनवीर आलम आदि शामिल हैं।
Share this content:



Post Comment