Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके, लेकिन विभिन्न कारणों से वर्तमान बीसीए घरेलू लीग में हिस्सा नहीं ले पाने वाले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में शामिल होने का अवसर देने के लिए 14 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की थी।
उक्त सूचना के बाद 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक कुल 42 खिलाड़ियों के आवेदन प्राप्त हुए। समिति द्वारा आवेदनों और संबंधित अभिलेखों की जांच किए जाने के बाद कुल 22 खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र पाया गया है।

*पात्र खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:*
1. अमीषा कुमारी अंशु
2. खुशी कुमारी
3. बलजीत सिंह बिहारी
4. आर्या सेठ
5. बंसीधर
6. अभिजीत साकेत
7. लखन राजा
8. प्रिंस
9. रवि शंकर
10. ऋतिक राजेश
11. शिवम कुमार
12. ऋषभ राकेश
13. मिल्की कुमारी
14. सुहानी कुमारी/शर्मा
15. सनम कुमारी
16. चंदन यादव
17. पूजा कुमारी
18. यशस्वी ऋषभ
19. उत्कर्ष उदयम
20. अभिनव कुमार
21. श्रेयांश सिंह
22. कमल कुनाल
सभी पात्र खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ियों के आवेदन एवं उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद पात्र खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
*चयन ट्रायल का विवरण*
दिनांक: 21 अगस्त 2026
रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
स्थान: मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना
यह सूची बिहार क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर तीन सदस्यीय समिति के आदेशानुसार प्रकाशित की गई है।
Share this content:



Post Comment