Loading Now
×

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के लिए बिहार सीनियर रणजी ट्रॉफी टीम की तैयारियों को लेकर फिटनेस एवं स्किल कैंप के लिए 57 खिलाड़ियों की पहली सूची जारी की है।

पिछला रणजी ट्रॉफी सत्र बिहार क्रिकेट के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। बिहार ने प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और इस सफलता के साथ आगामी सत्र के लिए बिहार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में जगह मिली है।

IMG-20260501-WA0009 BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

एलीट ग्रुप में बिहार का सामना देश की मजबूत और स्थापित क्रिकेट टीमों से होगा। इन टीमों में ऐसे कई चर्चित और अनुभवी खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, राष्ट्रीय स्तर तथा आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा बिहार के युवा और सीनियर खिलाड़ियों के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती के साथ-साथ खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी होगी।

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने समय रहते खिलाड़ियों की तैयारी शुरू कर दी है। फिटनेस एवं स्किल कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके खेल कौशल, तकनीक, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बेहतर करना है।

चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट :- 

IMG-20260818-WA0003-254x300 BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें IMG-20260818-WA0002-231x300 BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

चयनित 57 खिलाड़ियों को 21 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे बिहार क्रिकेट संघ के कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को अपने आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले खिलाड़ियों को पटना स्थित मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। फिटनेस एवं स्किल कैंप 22 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कैंप के दौरान सभी खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के निर्धारित मानकों के अनुसार फिटनेस टेस्ट में शामिल होना और उसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

बिहार क्रिकेट संघ का मानना है कि प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने के बाद एलीट ग्रुप में मिली नई चुनौती के लिए खिलाड़ियों को पहले से तैयार करना बेहद महत्वपूर्ण है। मजबूत टीमों और बड़े नामों वाले खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बिहार क्रिकेट के लिए यह नया सत्र एक बड़े मंच पर खुद को साबित करने का अवसर है और इस दिशा में यह फिटनेस एवं स्किल कैंप खिलाड़ियों की तैयारी का महत्वपूर्ण पहला कदम माना जा रहा है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 5 = ?