पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग में मूनलाइट सीसी की जीत में अमन चमके

पटना 07 मार्च: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में मूनलाइट सीसी ने 70 रन से वाईएमसीसी पर जीत दर्ज की।

फतुहा ग्राउंड पर खेले गए मैच में मून लाइट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 283 रन बनाए। मून लाइट के लिए मनीष कुमार यादव ने सर्वाधिक 89 रन बारह चौके व 3 छक्कों की मदद से बनाए। जवाब में वाइएमसीसी की टीम 34.3 ओवर में 213 रन पर ढेर हो गई। मूनलाइट के अमन शर्मा (43 रन, 3 विकेट) को मैन आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

मूनलाइट सीसी— 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, मनीष कुमार यादव, 89, अमन शर्मा 43, प्रद्यम्न राज 40, अतिरिक्त 34, विकेट—पुलक सिन्हा 2/25, राहुल कुमार 2/47, सूरज कश्यप 2/67
वाईएमसीसी— 34.3 ओवर में 213 रन पर आल आउट, आशीष 69, अनिमेष 38, विराट पांडे 38, विकेट— अमन शर्मा 3/18, हर्ष सिंह 3/51, रॉबिन यादव 2/29

कल का मैच: अधिकारी एकादश बनाम प्रभा एकादश, फतेहपुर

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago