कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में अमन और नंदन के घातक गेंदबाजी से अमर एलेवन विजयी

मोतिहारी 04 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन पूल-“ए” के मैच में गेंदबाजों के दम पर अमर एलेवन क्रिकेट क्लब ने हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब की टीम अमर एलेवन के गेंदबाज अमन मिश्रा के 4 और नंदन के 3 विकेट के सामने 24.1 ओवर में सिर्फ 60/10 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।हवाई अड्डा के बल्लेबाज शक्ति ने 12 और अमन कुमार ने 11 रन बनाए।

छोटे लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अमर एलेवन क्रिकेट क्लब की टीम को भी संघर्ष करना पड़ा।अमर एलेवन की टीम 11.1 ओवर में 61/6 रन का स्कोर बनाकर मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।टीम के लिए बल्लेबाज आलोक जयसवाल ने 20 और नंदन कुमार ने नाबाद 14 रन बनाए।हवाई अड्डा क्रिकेट टीम के गेंदबाज मणि ने 3 और अंकित ने 2 विकेट चटकाए।

मैच में अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज व प्रकाश रंजन सिंह ने निभाया।स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमर एलेवन के खिलाड़ी अमन मिश्रा को दिया गया।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला भोर क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब न्यू रक्सौल के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र बाबा,कन्वेनर राशिद जमाल खान,सुरेन्द्र पांडेय वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,मो.आलम सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago