पूर्णिया चैलेंजर्स लीग में अजब गजब क्रिकेट, मैच व सुपर ओवर दोनों हो गया टाई, दूसरे सुपर ओवर में जीता विद्या विहार वायकिंग्स

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच महाकाली सुपर जायंट्स बनाम विद्या विहार वायकिंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए विद्या विहार वायकिंग्स के गैंदबाज़ ने 21ओवर में 214 रन लुटाए।

महाकाली सुपर जायंट्स की तरफ से सकिबुल गणी ने 26 गेंद पर 1 छक्काऔर 8 चौके की मदद से 46 रन और विजय भारती ने 29 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 43 रन बनाए। विद्या विहार वायकिंग्स की तरफ से वाचस्पति,सुभाष चंद्रा,अमित कुमार और भाष्कर दुबे ने 2_2 विकेट झटके जबकि रिषि प्रसन्ना ने 1 विकेट लिया । 215 रन का पीछा करते हुए विद्या विहार वायकिंग्स ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाई।

इस तरह मैच दोनो टीम के स्कोर बराबर होने के कारण यह मैच सुपर ओवर में गया।इससे पहले विद्या विहार वायकिंग्स की तरफ से सुभाष चंद्रा ने 32 गेंद पर 5 छक्के 5 चौके की मदद से63 रन और मोनू झा ने 39 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 54 रन बनाए जबकि महाकाली सुपर जायंट्स की तरफ से सैफ खान,सचिन सिंह और सकीबुल गणी ने 2_2 विकेट और इजहार और राजेश सिंह ने 1_1 विकेट लिया।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या विहार वायकिंग्स ने 1 ओवर में 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए। महाकाली सुपर जायंट्स ने भी 1 ओवर में 14 रन ही बना पाई। दूसरे सुपर ओवर में महाकाली सुपर जायंट्स ने 9 रन बनाए जबकि जबकि विद्या विहार वायकिंग्स ने सुपर ओवर में 10 रन बनाकर यह सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष चंद्रा को चुना गया जिसे पुर्णिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मो शमी अहमद ने पुरुष्कृत किया।

निर्णायक की भुमिका में मो नैयर अली और तरविंदर सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर संजीव तिवारी और मैच रैफरी राजीव नंदन सिंह थे।स्कोरर की भुमिका में विमल मुकेश ,बोर्ड स्कोरर रमण जी और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे। जबकि उद्घोषक के रूप में विजय ली,दिनकर दीवाना और राजन आनंद थे जबकि फिल्ड मैनेजमेंट का काम अभिषेक ठाकुर,शरजील असर,विकास, अयान, रोहित कुमार ने संभाल रखा है।

इस मैच के दौरान पीडीसीए अध्यक्ष मो शमी अहमद, सचिव जयंत चौधरी,संयुक्त सचिव विजय मल्लिक,कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, मो असीम,स्वाति वैश्यंत्री,मनीष कुमार सिन्हा,सुधांशु शेखर पिंटू,किशोर कुमार,शिव शंकर चटर्जी,इश्तियाक अहमद के अलावा कई अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago