शिवहर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव 27 अगस्त को

पटना : जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु मनोनीत चुनाव पदाधिकारी सह अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शिवहर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव 27 अगस्त को कराया जाएगा । मेल के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को इसकी सूचना भेज दी गई है, साथ हीं चुनाव तिथि को पर्यवेक्षक की मांग की गयी है ।

उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन का कार्य 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा, जबकि 24 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे । 25 अगस्त को अंतिम रूप से उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी ।

27 अगस्त को दोपहर 1 बजे से शिवहर ज़ीरो माईल स्थित स्थानीय जय रेस्ट हाउस के मिटींग हॉल में मतदान, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago