कराटे

ज्ञानस्थली हाईस्कूल, बाढ़ में वार्षिक खेलकूद सह सम्मान समारोह का संपन्न

बाढ़ : ज्ञानस्थली हाईस्कूल, लक्ष्मीनगर बाढ़ में वार्षिक स्पोटर्स मीट सह सम्मान समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। स्कूल के प्रशिक्षु छात्र—छात्राओं ने बढ़चढ़कर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एलएमसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशका मीनू सिंह ने किया।

जबकि बच्चों को मुख्य अतिथि स्काउट के वरीय पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, रवि कुमार के साथ—साथ विशिष्ट अतिथि रहे लक्ष्मीनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार व निदेशिका मीनू सिंह ने मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आए सभी अभिभावकों व प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य यतिश चतुर्वेदी ने स्वागत किया।

वहीं स्कूल के स्पोटर्स हेड रूपक कुमार ने बताया कि इस मीट में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रसिद्ध उदघोषक अजय अंबष्ठा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य ने किया। इस अवसर पर शिक्षिक—शिक्षिका संग बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

परिणाम: स्पून रेस में कक्षा चतुर्थ की शिखा कुमारी, सिद्धि कुमारी व करिश्मा, 50मी: रेस में कक्षा प्रथम के दीपक, अभिनव व आदर्श, 100 मी रेस में कक्षा द्वितीय के अमर, विशाल व रौनक, 100 मी रेस कक्षा तृतीय के विशाल, प्रवीण व प्रिंस क्रमश: पहले, दूसरे व तृतीय स्थान पर रहे।, कैरम में आकृति आनंद विजेता व अलका आनंद उपविजेता, कबड्डी में ​कक्षा सप्तम की टीम विजेता, बैडमिंटन में कक्षा सप्तम की मनीषा व कायनात परवीर की जोड़ी विजेता, जबकि राजवीर बादल व अंश राज की जोड़ी उपविजेता, शतरंज में कक्षा सप्तम के सोनू कुमार व प्रेम राज क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago