पटना 25 फरवरी: कंकड़बाग स्थित लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद उत्सव शुरू हो गया है। बच्चे काफी उत्साहित हो कर इसमें भाग ले रहे हैं।
छात्रा वर्ग में कबड्डी और बैडमिंटन हुआ। 26 फरवरी को दौड़ होगा, जिसमें एक से नौ वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। इसमें 80 विद्यार्थी भाग लेंगे। एक गेम छोड़कर खेलकूद उत्सव के सभी गेम 28 फरवरी तक चलेगा। अंतिम गेम ‘दौड़’ होगा, जो 16 मार्च को होगा। इसी दिन पुरस्कार वितरण भी होगा।
लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल स्कूल की प्राचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि खेलकूद उत्सव में कुल सात खेल होंगे, जिसमें 630 बच्चे भाग लेंगे। खेल में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरमबोर्ड और एथलीट शामिल है। खेल स्कूल कैंपस में ही हो रहा है। यह पूरा उत्सव स्पोट्र्स हेड रूपक कुमार और खेल शिक्षक अमन कुमार की देखरेख में हो रहा है।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…