पटना 28 फरवरी: आज आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल परिसर में उत्साह और रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया l इसमें स्कूल के बच्चे एवं बच्चियों ने विभिन्न इवेंट में अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का अद्भुत परिचय दिया l
इस मौके पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.के. सुदर्शन ने अतिथियों का स्वागत किया l संस्था के संस्थापक आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने अपने दिव्य संदेश में कहा कि बच्चों को बंद कमरों से खुले मैदान में लाने की जरूरत है l यह वक्त की मांग है और नई शिक्षा नीति का संदेश है l
खेल के उचित प्रशिक्षण से बच्चों में नई ऊर्जा और शारीरिक दक्षता आती है l उनके फेफड़ों में शुद्ध हवा से उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनमें रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है l कोरोना काल में हमारे बच्चे घरों में सिमटने के लिए मजबूर थे l बच्चों की उड़ान के लिए खुला आकाश चाहिए l
स्कूल के प्राचार्य श्री ओ.पी. सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है l इसके लिए स्कूल में अच्छे ट्रेनर की व्यवस्था की गई है l ताकि बच्चों में खेल प्रतिभा विकसित हो l विभिन्न इवेंट में श्रेष्ठ विजेताओं को स्कूल मेडल देकर पुरस्कृत किया गया l
स्कूल के चैंपियन टीम को शील्ड प्रदान कर श्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह उप प्राचार्य श्रीमती अपराजिता चौबे एवं श्री जी.के. सिंह ने सराहनीय भूमिका अदा की l एकेडमिक डायरेक्टर श्री अशोक कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया l
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…