लोहिया नगर माउंट कार्मेल में वार्षिक स्पोटर्स का कैरम व शतरंज के साथ आगाज

पटना। राजधानी पटना के लोहिया नगर माउट कार्मेल हाई स्कूल, कंकड़बाग में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। इस खेलकूद का उद्घाटन स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह व प्राचार्या शालिनी सिंह ने कैरम खेल कर किया। पहले दिन जहां कैरम व शतरंज की स्पर्धाएं हुई। वहीं शुक्र्वार को बैडमिंटन व कबड्डी की स्पर्धाएं होंगी। खेल के पहले दिन की स्पर्धा में कक्षा दो से छठी तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

स्पोटर्स हेड रुपक कुमार ने बताया कि यह वार्षिक खेलकूद का आयोजन प्रतिवर्ष होती जिसकी शुरुआत ​एनुअल वीक से होती है। जिसका ग्रैंड फिनाले इस वर्ष पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉप्लेक्स में 23 व 24 दिसंबर को संपन्न होगी। इस मौके पर विभिन्न आउटडोर खेलों का जहां आयोजन होगा। वहीं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया जाएगा।

वहीं स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह ने बताया कि इस एनुअल स्पोटर्स वीक में लड़कियों के लिए अलग से स्पार्धाएं होंगी। साथ ही क्रिकेट को इस वर्ष अलग किया गया। जिसका आयोजन वृहद पैमाने पर होगी। साथ ही उन्होंने हर्ष जताया की स्कूल के कक्षा नवम के छात्र धनंजय कुमार सिंह का चयन बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट विजय मर्चेंट ट्रॉफी में प्रतिभाग कर रही बिहार टीम में चयन हुआ है।

वहीं अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में कक्षा 12वीं के छात्र हर्ष राज का चयन होना स्कूल व राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं इनके चयन पर स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह, प्रशासक अवध किशोर प्रसाद, स्पोटर्स हेड रुपक कुमार, ब्वायज विंग के एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार सिंह, मनीष चंद्र पाठक, सुभद्रा कुमारी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में तरक्की करने की कामना की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago